हॉलीवुड स्टार ने टेरी क्रूज शाहरुख़ ख़ान की स्टारडम को सराहा, साथ काम करने की जताई इच्छा
हॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता टेरी क्रूज ने शाहरुख़ ख़ान की स्टारडम की जम कर तारीफ़ की और उनके साथ काम करने की इच्छा जताई।और कहा की उनको भारतीय फ़िल्में और उनमे किए जाने वाले बेहतरीन डांस का कल्चर हमेशा से ही बहुत मनमोहक लगता है आगे अभिनेता टेरी क्रूज ने कहा की अभी तक उनको भारतीय कल्चर में नृत्य करने का अवसर मिला नहीं है लेकिन उनको इस वक्त का इंतज़ार है जब अभिनेता टेरी क्रूज भारतीय भारतीय परंपरा के हिसाब से खुल कर डांस कर सके।
जानिए क्यों SRK को ग्लोबल आइकॉन कहा जाता है और भारतीय सिनेमा की बढ़ती अंतरराष्ट्रीय पहचान के बारे में।
शाहरुख़ ख़ान: बॉलीवुड का बादशाह और ग्लोबल सुपरस्टार
शाहरुख़ ख़ान, जिन्हें प्यार से “किंग ऑफ़ बॉलीवुड” कहा जाता है, ने अपनी अदाकारी से दुनिया भर में करोड़ों दिलों को जीता है। उनकी फ़िल्में जैसे “दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे” पठान “और “जवान “ ने न ही सिर्फ़ भारतीय बॉक्स ऑफिस पर बल्कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी रिकॉर्ड बनाए हैं।जिसने पहचान को दुनिया के कोने कोने से हर उम्र के के लोगो से प्यार और सम्मान मिला है
हॉलीवुड स्टार का बयान: SRK है ग्लोबल आइकॉन
हाल ही में एक इंटरव्यू में हॉलीवुड के मशहूर अभिनेता ने कहा कि शाहरुख़ ख़ान की स्टारडम किसी भी ग्लोबल आइकॉन से कम नहीं है। उन्होंने SRK की तुलना Cristiano Ronaldo से करते हुए कहा कि जिस तरह Ronaldo ने खेल की दुनिया में अपनी पहचान बनाई है, उसी तरह शाहरुख़ ने अभिनय की दुनिया में अपनी जगह बनाई है।
भारतीय संस्कृति और बॉलीवुड का जादू
अभिनेता टेरी क्रूज ने भारतीय संस्कृति, संगीत और बॉलीवुड फ़िल्मों की रंगीनियत की भी तारीफ़ की। उन्होंने कहा कि बॉलीवुड फ़िल्मों में भावनाओं और मनोरंजन का जो मेल होता है, वह दुनिया में कहीं और नहीं मिलता। यही वजह है कि भारतीय फ़िल्में और गाने दुनिया भर में लोकप्रिय हैं।
बॉलीवुड और हॉलीवुड का भविष्य
हॉलीवुड स्टार ने इच्छा जताई कि उन्हें कभी बॉलीवुड स्टार्स के साथ काम करने का मौका मिले। अगर ऐसा होता है तो यह भारतीय सिनेमा के लिए एक ऐतिहासिक कदम होगा। कल्पना कीजिए कि शाहरुख़ ख़ान और हॉलीवुड के बड़े स्टार्स एक ही स्क्रीन पर नज़र आएँ – यह न केवल फ़िल्म इंडस्ट्री के लिए बल्कि दर्शकों के लिए भी एक यादगार पल होगा।













